राजनीतिJmm will contest in odisha election : ओडिशा में एक लोकसभा और...
spot_img

Jmm will contest in odisha election : ओडिशा में एक लोकसभा और 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा, बीजू जनता दल छोड़कर नेताओं ने की झामुमो में इंट्री

राशिफल

रांची : ओडिशा के रायरंगपुर कल्याणी मंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा ओडिशा प्रदेश कमेटी द्वारा एक लोकसभा एवं 16 विधानसभा सीटों कि सूची जारी की गई. इस सूची को संवाददाता सम्मेलन में जारी किया गया. इसको झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा द्वारा इसकी घोषणा की गई. कार्यक्रम के दौरान बीजू जनता दल को छोड़कर किस्टो चंद्र दास एवं पूर्व ओएएस अफसर शिबो सिंह अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए. माला पहनकर मुख्य अतिथि ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, श्याम किस्कू उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष अंजनी सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपनी बहन) एवं संचालन प्रदेश महासचिव दुबराज नाग ने किया. इस कार्यक्रम में शालू किस्कू, लेथा तिर्की, रंजीत, सरोजिनी मुर्मू, बिन्दु स्मिता सिंह देव, शितल किस्कू, मिना सोरेन सभी जिला के अध्यक्ष व सचिव तथा नेता एवं कार्यकर्ता का उपस्थित थे. ओडिशा जिले में झामुमो मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा ओडिशा के मयूरभंज के सरासकाना, रायरंगपुर, बांगरीपोसी, मोरादा, जसीपुर, बारीपदा, उदाला, करंजिया विधानसभा क्षेत्र, सुंदरगढ़ जिले के बिरमित्रपुर, बोनाइ, राजगंगपुर, रघुनाथपल्ली, बालासोर जिले में बास्ता, जाजपुर जिले के सुकिंदा, ढेंकनाल जिले में पारजांगो, क्योंझर में चांपुआ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो चुनाव लड़ेगी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading