
Jamshedpur : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर उनके विधानसभा क्षेत्र में लोगों की बेचेनी बढ़ गयी है. उनके विधानसभा क्षेत्र के मानगो स्थित महाकालेश्वर मंदिर में समर्थकों द्वारा हवन- पूजन कराते हुए जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की गयी. समर्थकों ने बताया कि मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर क्षेत्र की जनता चिंतित है और यही कारण है कि यहां की जनता द्वारा हवन-पूजन कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है.
आपको बता दें कि मंत्री के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अपने तमाम मंत्रियों के साथ क्वारंटाइन हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता में संक्रमण का लेवल अधिक पाया गया है. फिहाल मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर उनके विधानसभा के लोगों ने दवा के अलावा दुआ पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है.








