
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को निवासी इंद्रजीत सिंह को पंजाब से आई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इंद्रजीत के खिलाफ पंजाब के तरण तारन जिले के झबल थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से पंजाब पुलिस की ओर से इंद्रजीत को कई बार कोर्ट में प्रस्तुत होने के लिए नोटिस भी भेजा गया था. इंद्रजीत कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हुए जिस करन से पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के अनुसार इंद्रजीत सिंह ने अपने बेटी की शादी पंजाब के युवक से कराई थी. शादी के एक साल बाद ही दोनों पति पत्नी कनाडा चले गए. इस बीच ससुराल पक्ष ने है लड़की को पढ़ाया लिखाया और कनाडा भेजने का खर्चा उठाया. साल 2020 में लड़की ने लड़के से कनाडा मे ही तलाक ले लिया और वापस अपने घर आ गई. पंजाब में लड़के के पिता ने मामला दर्ज कराया है कि लड़की पर अब तक 25 लाख रुपए खर्च कर दिए है. जिसको लेकर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. पुलिस द्वारा कई बार प्रस्तुत होने के लिए नोटिस भी भेजा गया था पर इंद्रजीत प्रस्तुत नहीं हुआ. कोर्ट से गिरफ्तारी वॉरंट जारी होने के बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया है.















