
जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा रेल कर्मचारियों को अब तक बोनस नहीं दिए जाने को लेकर रेल कर्मचारियों में विरोध के स्वर उठना शुरू हो चुका हैं. कुछ विभागों में गुपचुप तरीके से विरोध हो रहा है तो वही रेलवे मेंस यूनियन और ऑल इंडिया रनिंग रेलवे स्टाफ एसोसिएशन खुलेआम विरोध कर रहा है. यूनियन के नेताओं का कहना है कि हर वर्ष दुर्गा पूजा से पूर्व कर्मचारियों को बोनस मिल जाता था जिससे कि कर्मचारी अपने परिवार के लिए खरीदारी आसानी से कर पाते थे परंतु इस वर्ष दुर्गा पूजा बीतने को है और अब तक बोनस की कोई आहट नहीं मिल पा रही है. लगातार यूनियनों द्वारा विरोध जताकर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है परंतु बोनस नहीं हो पाया. अब रेलवे मेंस यूनियन और ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने चुनौती दी है कि अगर जल्द से जल्द कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जाता है तो आगामी 22 अक्टूबर से कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे. इन लोगों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जताया है और चेतावनी दी है कि अगर उनको बोनस नहीं दिया गया तो वे ल ोग किसी भी हद तक चले जायेंगे.














