• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 17, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

1 अक्टूबर विश्व रक्तदान दिवस पर विशेष : इंसानियत का ध्वजवाहक है रक्तदाता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

उत्सवधर्मी देश में तरह तरह के उत्सव मनाकर हम आपस में खुशियां बांटते हैं, लेकिन वह खुशी कितनी बड़ी होगी, जिसमें आपके रक्तदान के कारण किसी परिवार का सदस्य मौत के मुंह से अपने घर वापस आता है, यह खुशी एक घर की नहीं बल्कि एक समाज की खुशी बनकर वापस आती है। रक्तदान उत्सव नहीं महोत्सव है, यहां हजारों रक्तदाता रक्तदान करते हैं और हजारों जीवन को बचाते हैं, परिवार के लाखों सदस्यों की खुशियां लौटाते हैं। इस वर्ष यह उत्सव और भी बड़ी है, जब हम मनाते हैं इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष पर और उनके बताये हुए सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म सद्भाव के मार्ग पर चलते हुए। महात्मा गांधी के बताये सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म सद्भाव की भावना रक्तदान के मूल में है। एक रक्तदाता जब रक्तदान करता है तो वह समाज की भलाई के लिए और अहिंसा के व्रत के साथ करता है और उसके रक्तदान से किसी जीवन की रक्षा बिना किसी धार्मिक भेदभाव के होती है। आईये इस महोत्सव को और व्यापक बनायें, 1 अक्टूबर विश्व रक्तदान दिवस (स्वैच्छिक रक्तदान दिवस) इस शहर में रहने वाले पीड़ित मानवता के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए एक उत्सव है, जिसमें देने का सुख आता है। इस वर्ष इसका महत्व इसलिए और भी बढ़ गया है कि यह बहुत सारे पर्व त्योहारों के बीच एक उत्सव बनकर आया है। ये जीवन देने का उत्सव है, इस देने के उत्सव का आनंद उसी ने उठाया, जिसने कभी रक्तदान किया। रक्तदाता, स्वैच्छिक भाव से रक्तदान महायज्ञ में रक्तदान कर आत्मीय-सुख और वैभव का अनुभव प्राप्त करते हैं, रक्त देने के इस उत्सव को देखकर ही यह प्रेरणा प्राप्त हो सकती है कि देने का सुख क्या है। स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तदान अभियान की सबसे मजबूत कड़ी है, जिसमें सेफ ब्लड यानी सबसे सुरक्षित रक्त की प्राप्ति जरूरतमंद लोगों के लिए की जाती है क्योंकि यहां बिना कुछ छुपाए हुए निस्वार्थ भाव से जब कोई रक्तदान करते हैं और वह रक्त जिस जरूरतमंद को प्राप्त होता है उसे एक नया जीवन प्राप्त होता है। रक्तदान अभियान के इतिहास में 1 अक्टूबर का विशेष महत्व है, इसी दिन 1818 को पहली बार एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति का रक्त चढ़ाकर उसकी जान बचायी गयी थी। रक्तदान के महत्ता को स्थापित करने के लिए उसी समय से इसे विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व में रक्तदान अभियान के प्रति समर्पित रेडक्रॉस सोसाईटी सहित विश्व स्वास्थ्य संगठन, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर्स आर्गेनाइजेशन तथा इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन जैसी संस्थाएं  रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविरों का आयोजन, किशोरों को रक्तदान के प्रति जागरुक करने हेतु जागरुकता अभियान तथा छोटे बच्चों को रक्तदान से परिचित करवाने हेतु रैली व प्रदर्शनी के साथ-साथ स्कूलों में रक्तदान पर आधारित क्विज, स्लोगन प्रतियोगिता तथा चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। 1 अक्टूबर, रक्तदान कर दूसरों को जीवन का उपहार देनेवाले महान रक्तदाताओं का सम्मान कर उनके प्रति आभार प्रकट करने का भी दिन है। दुनिया के कई स्थानों में अभी भी जरूरत के वक्त रक्त नहीं मिल पाने के कारण लोगों की मृत्यु हो जाती है। एनीमिया, थैलेसीमिया, हिमोफिलिया, सिकेल सेल एनिमिया से ग्रस्त बच्चे, मलेरिया, डेंगु, मैल्युट्रिशन, दुर्घटनाओं के शिकार तथा गर्भवती महिलायें समय पर रक्त नहीं मिल पाने के कारण असमय मृत्यु की शिकार हो जाती हैं। ऐसी मौतों पर रक्तदान को अभियान बनाकर रक्तदाताओं के सहयोग से ही काबू पाया जा सकता है। दुनिया के हर कोने में ऐसे लाखों-लाख रक्तदाताओं की आवश्यकता है जो अपने रक्त से दूसरों का जीवन बचा सके, हमारे देश में आज भी कई क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर पर्याप्त जागरुकता का अभाव है, जिसे रक्तदाताओं के सहयोग से ही दूर की जा सकता है। रक्तदान करने के साथ साथ रक्तदान का जागरुकता फैलाना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि हम उस भ्रान्ति को मिटा पायें, जिसमें लोगों को लगता है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है या रक्तदान करने से शरीर को नुकसान होता है। बताने की आवश्यकता है कि एक रक्तदाता जब रक्तदान करता है तो उसके शरीर से निकले रक्तकणों की भरपाई के लिए नये रक्तकण का निर्माण होता है और हर नये रक्तकण में अधिक मात्रा में आक्सीजन का भार ढोने की क्षमता होती है, जिससे रक्तदाता स्फूर्त और तरोताजा महसूस करता है। नियमित रक्तदान करने से रक्त में लगातार बढ़ने वाले गैर जरूरी तत्व (कम्पोजिट) घटते हैं, जिसके कारण रक्त आसानी से रक्त नलिकाओं में दौड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। निश्चित तौर पर हम बड़े सौभाग्यशाली है कि इस लौहनगरी में ऐसे हजारों संवेदनशील रक्तदाता है जो निस्वार्थ भाव से नियमित रक्तदान करते हैं ताकि समय से जरूरतमंदों को रक्त मिल सके और इस शहर में हर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध हो पाता है। इस सुरक्षा कवच का पूरा श्रेय महान स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जाता है। इतनी जागरुकता के बाद भी हमारा लक्ष्य और बड़ा है, हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हर जरूरतमंद को बिना रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध हो, और यह तभी संभव है जब शहर का प्रत्येक युवा वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करें और यह तभी सफल होगा, जब हर युवा करे रक्तदान- तो होगा सफल अभियान। युवा यानी रक्तदाता, क्योंकि उनमें जोश है, जूनून है, सोच है और खून की रवानी में वह दम है जो दूसरों के जीवन को बचाने के लिए ही दौड़ता है। प्रत्येक रक्तदाता रक्तदान से स्वयं जुड़ने के साथ ही अपने साथी को भी जोड़े और रक्तदान के अभियान को सफल बनाएं। अपने हर रक्तदान में एक नये साथी के साथ रक्तदान करें और इस कड़ी को और मजबूत बनायें। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मंगलवार 1 अक्टूबर को भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति रक्तदान अभियान के प्रति समर्पित भाव रखते हुए रक्तदान महायज्ञ का आयोजन प्रातः 8 बजे से रेड क्रॉस भवन, साकची में किया गया है। भारतीय रेडक्रास सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम नगर एवं जिले के उन सभी रक्तदाताओं के प्रति हार्दिक सम्मान प्रकट करती है, जो पीड़ित मानवता की रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर जिन्दगी की दौड़ में इंसानियत को सफल बनाते हैं। रक्तदान से अच्छा इंसानियत के लिए और कोई संदेश नहीं है, आईये इस वर्ष के रक्तदान महायज्ञ को हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके 150वीं जयंती वर्ष पर रक्तदान कर उनका स्मरण करें। इंसानियत की जो सीख बापू ने दी और पूरी दुनिया उस पर अमल करती है, हर रक्तदाता बापू कि उस सीख का एक
ध्वज वाहक (एम्बेसडर) है। ब्लड को डोनेट करें, इंसानियत को प्रमोट करें ।

रविशंकर शुक्ला I.A.S.
उपायुक्त सह अध्यक्ष
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी
पूर्वी सिंहभूम

Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand big transfer posting : जमशेदपुर अक्षेस के आयुक्त बने योगेंद्र, आदित्यपुर नगर परिषद से हटायी गयी पारुल, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त भी बदले, देखे क्या क्या हुआ तबादला
खबर

Jharkhand big transfer posting : जमशेदपुर अक्षेस के आयुक्त बने योगेंद्र, आदित्यपुर नगर परिषद से हटायी गयी पारुल, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त भी बदले, देखे क्या क्या हुआ तबादला

June 17, 2026
Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर चल रही वार्ता की जानकारी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश ने दी पदाधिकारियों को जानकारी, यह दिया नया अपडेट
खबर

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर चल रही वार्ता की जानकारी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश ने दी पदाधिकारियों को जानकारी, यह दिया नया अपडेट

June 17, 2026
jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण
खबर

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

June 17, 2026
Next Post

शास्त्रीनगर में तरुण मित्र मंडली की बैठक, पदाधिकारियों का मनोनयन, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

बहरागोड़ा : विधायक ने लिया निर्माणाधीन पाथरा-बांसदा सड़क का जायजा, रैयतों को 15 दिनों में कैंप लगा कर मिलेगा मुआवजा

जगन्नाथपुर थाना में दो सेवानिवृत्त बुजुर्ग सब-इंस्पेक्टर सम्मानित, थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा-अपने बच्चों को अच्छे संस्कार जरूर दीजिये ताकि बच्चे समाज में सम्मान पा सकें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand big transfer posting : जमशेदपुर अक्षेस के आयुक्त बने योगेंद्र, आदित्यपुर नगर परिषद से हटायी गयी पारुल, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त भी बदले, देखे क्या क्या हुआ तबादला

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर चल रही वार्ता की जानकारी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश ने दी पदाधिकारियों को जानकारी, यह दिया नया अपडेट

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

jamshedpur ram mandir : आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

jharkhand proud- नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी ने विशिष्ट डिस्टिंक्शन ईपीएसए सम्मान से नवाजा, झारखंड के पहले छायाकार है जिन्हें मिला यह सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand big transfer posting : जमशेदपुर अक्षेस के आयुक्त बने योगेंद्र, आदित्यपुर नगर परिषद से हटायी गयी पारुल, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त भी बदले, देखे क्या क्या हुआ तबादला

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर चल रही वार्ता की जानकारी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश ने दी पदाधिकारियों को जानकारी, यह दिया नया अपडेट

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

jamshedpur ram mandir : आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

jharkhand proud- नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी ने विशिष्ट डिस्टिंक्शन ईपीएसए सम्मान से नवाजा, झारखंड के पहले छायाकार है जिन्हें मिला यह सम्मान

tata steel town advisory committee meeting : टाटा स्टील के टाउन एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अतिक्रमण का उठा मुद्दा, कंपनी क्षेत्र में चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों पर लगेगी रोक, ये सारे मुद्दे पर बनी सहमति

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News