रांची : मुंबई से रांची आ रही इंडिगो के विमान में एक यात्री की मृत्यु हो गयी. उड़ान के दौरान यात्री को खून की उल्टियां शुरू हो गयीं, जिसके कारण पायलट ने नागपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई, जहां से यात्री को तुरत अस्पताल पहुंचाया गया, किन्तु यात्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हालांकि इंडिगो एयरलाइन ने अब तक मृत यात्री की पहचान नहीं बताई है. मरने वाले व्यक्ति जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी दयानंद तिवारी शामिल है, जो गुजरात अपनी बीमार बहन को देखने के लिए गये थे. (नीचे भी पढ़ें)
नागपुर हवाई अड्डा स्थित आइएमएस अस्पताल द्वारा जारी सूचना के अनुसार 62 वर्षीय उक्त यात्री टीबी एवं किडनी की बीमारी से ग्रस्त था. विमान यात्रा के दौरान अचानक वह खून की उल्टियां करने लगा और उसे उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. बताया गया कि यात्री को रात आठ बजे के करीब विमान में खून की उल्टियां शुरू हो गईं, जिसको देखते हुए पायलट ने नागपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का निर्णय लिया. (नीचे भी पढ़ें)
उधर इंडिगो एयरलाइंस का कहना है कि ‘मुंबई से रांची की फ्लाइट 6ई 5093 की मेडिकल इमरजेंसी के कारण नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. वहां से यात्री को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, किन्तु दुर्भाग्यवश यात्री को बचाया नहीं जा सका. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों-प्रियजनों के साथ हैं.’ हालांकि एयरलाइंन ने अभी तक यात्री की पहचान उजागर नहीं की है.











