रांची: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती के अवसर पर रांची विवि के आर्यभट सभागार में उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सरदार मिनिष्ट्री ऑफ कल्चर व कलिंगा भारती फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मौजूद थे. विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो, सांसद आदित्य साहू मौजूद थे.मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल सिर्फ पहले गृह मंत्री ही नही बल्कि वैसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश के ढ़ाचे को तैयार किया. मौजूद सभी बच्चों को उनकी जिंदगी और कार्य से सीख लेकर अपने आप को उस तरीके से तैयार करे आने वाले भविष्य के लिए.विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन में जो उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए है उस बारे में देश के हर जन तक पहुंचना चाहिए. उन्हें भारत रत्न मिला लेकिन वे उससे भी बड़ी उपाधि के हकदार है. भारत बंटवारे के बाद सारे राज्यों को देश में जोड़ने का काम उन्होंने ही किया. हैदराबाद का उस समय का नवाब अपनी अकड़ दिखा रहा था और उसकी कहानी सुनेंगे तो आपका खून खौल जाएगा. इसी तरह जूनागढ के नवाब के भी यह अकड़ थी और वे देश से जुड़ना भी चाहते थे पर लौह पुरुष ने उन्हें भारत में जोड़ा. साथ ही कश्मीर को जोड़ने में भी बहुत बड़ी भूमिका रही. यदि उनके हाथ मे कश्मीर को सौपा जाता तो पूरा कश्मीर आज भारत का होता. पीओके जो आज भारत का नहीं है वे सिर्फ नेहरु के कारण.सीपी सिंह ने भारत माता की जय से अपनी वाणी को विराम दिया.(नीचे भी पढ़े)
सांसद आदित्य साहू ने कहा कि स्टेच्यू आफ यूनिटी बनाकर पीएम मोदीने सरदार पटेल को वो आदर दिया है जो पहले किसी नहीं दिया. पटेल का सपना था एक भारत सर्वशेष्ठ भारत का सपना लेकर पीएम मोदी देश को आगे ले जाने का काम कर रहे है. 2014 के बाद ही गरीब किसान मोदी को अपना पीएम मानते है. गरीब जो पहले इलाज नहीं करवा पाते थे पैसे के अभाव में पीएम मोदी खड़े रहते है. यह जो युवा छात्र- छात्राएं वे देश के भविष्य है. राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब देश 562 रियासत में बटी हुई थी. उन्होंने देश को जोड़ने का काम किया. अगर वो नहीं होते तो देश आज टूटा होता. उनकी सोच ऐसी थी कि वे अपने प्रारंभिक जीवन से ही पता चलता है. राष्ट्रीय एकता,स्वशासन व समावेशी विकास के जो नए आयाम विस्थापित हो रहे है वे सरदार पटेल के सपनों को साकार करने में मजबूतकदम है.पटेल ने कहा कि विलय के बाद सभी राजा को तोप की सलामी दी जाएगी पर आपको एक सलामी ज्यादा दी जाएगी. ये सोच सरदार पटेल की थी जिससे देश का विलय संभव हुआ. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है जो पीएम मोदी द्वारा एकता, आत्मविश्वास व गौरव का प्रतीक बन चुकी है. सभी एकता और अखंडता को सर्वापरि रखते और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और एक सशक्त समृद्ध विकसित भारत 2047 सक्रिय भागीदारी का संकल्प ले.














