
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा में लॉक डाउन लगातार चौथे क्रम में भी सेवा कार्य को जारी रखा गया है, इस क्रम में आज 115 राशन की साप्ताहिक थैलियां जरूरतमंदों के घरों तक जाकर पहुंचाया गया, वहीं पोटका में आज रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने जरूरतमंद परिवारों साप्ताहिक राशन प्रदान किया। वहीं आज रेड क्रॉस की टीम ने हाईवे से जा रहे विभिन्न बसों में सवार प्रवासी जिलों व राज्यों के यात्रियों को सत्तू के पैकेट, बिस्कुट, पानी के साथ साथ बच्चों को रेडी टी यूज सप्लीमेन्ट्री फूड का वितरण किया गया।
आज विभिन्न बस्तियों में भी रेडी टू यूज सप्लीमेन्ट्री फूड का वितरण किया गया। अभी तक कुल 35 हजार रेडी टू यूज फूड सप्लीमेन्ट्री पैकेट का वितरण किया गया, जिसमें पोषक तत्वों के साथ साथ शरीर के रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढाने वाले तत्व भी मौजूद है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे पीड़ित मानवता की सेवा के अभियान को नेतृत्व प्रदान कर रहे मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने उपरोक्त जानकारी प्रदान की।






