
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे राशन वितरण अभियान के साथ ही रेडी टू यूज फूड सप्लीमेन्टरी की वितरण भी शुरू हो गया, जिस कड़ी में आज फूड सप्लीमेंट का वितरण शहर में स्थित विभिन्न आश्रयगृहों मुख्य रूप से चेशायर होम, बह्मकुमारी वृद्धाश्रम, कैथोलिक महिला संघ, संत राबर्ट चर्च में रह रहे बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए फूड सप्लीमेंट भेजा गया, वहीं सोनारी आर्मी कैम्प हॉस्पीटल, चंडीनगर, मानगो के साथ साथ रेड क्रॉस की टीम ने जादूगोड़ा, धालभूमगढ़, घाटशिला में विभिन्न स्थानों पर संचालित आश्रयगृह के साथ साथ गालूडीह के महामिलन सेवाश्रम संघ को वहां रहने वाले बच्चों के साथ साथ गालुडीह के बच्चों के लिए भी प्रदान किया, वहीं घाटशिला के कुष्ठ बस्ती में जाकर रेड क्रॉस की टीम ने रेडी टू यूज फूड सप्लीमेंटरी प्रदान किया, इसी तरह धालभूमगढ़ के सनत किस्कु अनाथालय, मुसाबनी के अम्बेडकर लेप्रोसी कॉलोनी, बोनडीह जादूगोड़ा के दीनबन्धु आश्रम में जाकर रेड क्रॉस सोसाईटी की टीम ने रेडी टू यूज फूड सप्लीमेंटरी पैकेट प्रदान किया। आज राशन वितरण के क्रम में 65 साप्ताहिक राशन के थैले जरूरतमंदों तक जिला सूचना केन्द्र द्वारा भेजी गयी सूची के अनुसार पहुंचाये। रेड क्रॉस की सभी गतिविधियों का संचालन एवं मार्गदर्शन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस की गतिविधियां पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हर घड़ी उपलब्ध रहेगी। उन्होने सहयोगियों से भी आग्रह किया कि वे निरन्तर सहयोग बनाये रखें ताकि इस शहर में जो वंचित हैं, उन्हें यह हमेशा आभास रहे कि उनके दुख तकलीफ को दूर करने के लिए इस तरह के लोग तत्पर हैं।







