
जमशेदपुर : रीजन वन लायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्वधान में बुधवार को 1 मेगा ट्री प्लांटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह वृक्षारोपण प्रोग्राम बाराद्वारी स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे बड़ा मैदान में हुआ और इसमें लायंस क्लब इंटरनेशनल के द्वारा 140 चंपा फूल के पौधे लगाए गए। यह प्रोग्राम रीजन चेयरपर्सन रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि सीए विवेक चौधरी थे। प्रोग्राम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें लायन आनंद चौधरी, विनोद सिंह, दिनेश अग्रवाल, सोनू सिंह, रीपा दत्ता, पूर्वी घोष एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रोग्राम में रीजन वन के 9 क्लबों ने हिस्सी लिया. इस वृक्षारोपण प्रोग्राम के अलावा लायंस क्लब इंटरनेशनल ने सीए डे एवं डॉक्टर्स डे भी केक काट के सेलिब्रेट किया।







