
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीस लाख रूपए मूल्य के नकली दवाओं के साथ चार युवकों को हिरासत में लिया है. विभाग ने गोलमुरी इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर इन युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि इनके पास से विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित दवाई ट्रामाडॉल बरामद किया है.

इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर कुंज बिहारी चौधरी ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी, कि शहर में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार हो रहा है, जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई. जहां गोलमुरी थाना क्षेत्र से चारों युवकों को प्रतिबंधित दवाई ट्रामाडॉल के साथ हिरासत में लिया गया है. फिलहाल विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस युवकों से पूछ- ताछ कर रही है. वैसे बताया जाता है, कि नशे के रूप में प्रयोग में लाया जानेवाला प्रतिबंधित दवाइयां टीसीआई के माध्यम से पटना से मंगाया गया था, जिसकी युवक डिलीवरी लेने पहुंचे थे, इसी दौरान विभाग ने इन्हें रंगे हाथ दबोचा है.













