शार्पभारत डेस्क : जीवन हो या करियर, लोग हमेशा आगे बढ़ने की बात करते हैं. महान साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन ने भी कहा कि जीवन साइकिल चलाने की तरह है, बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको चलते रहना होता है. पर सेहत को दुरस्त रखने के लिए रिवर्स वॉकिंग भी बहुत लाभकारी है, रिवर्स वॉकिंग, यानी पीछे की ओर चलना. विभिन्न एक्सरसाइज कर लोग खुद को फिट रखते हैं, लेकिन अगर आप एक्सरसाइज के साथ-साथ कुछ मिनट रिवर्स वॉकिंग करें तो सेहत में चार चांद लग जाते हैं. इसके कई शारीरिक और मानसिक फायदे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पीठ दर्द में मिलेगा तत्काल आराम – हैमस्ट्रिंग एक ऐसी समस्या है जिससे खिलाड़ियों को अक्सर जूझना पड़ता है. खिलाडियों के साथ-साथ बहुत सारे आम लोग भी हैमस्ट्रिंग से परेशान होते है. इसमें काफी दर्द होता है. रिवर्स वॉकिंग करने से पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है, जिससे हैंमस्ट्रिंग की समस्या से राहत मिलती है. यही कारण है कि एथलीट रिवर्स वॉकिंग करते दिखते हैं. नियमित तौर पर 15 से 20 मिनट रिवर्स वॉकिंग करने से पीठ दर्द से आराम मिलता है. (नीचे भी पढ़ें)
माइंड अवेयरनेस और फोकस बढ़ता है – रिवर्स वॉकिंग से शारीरिक लाभ के साथ जो सबसे प्रमुख लाभ होता है वह है मानसिक जागरूकता (माइंड अवेयरनेस) एवं फोकस में बढ़ोतरी. रिवर्स वॉकिंग से दिमाग ज्यादा फोकस रहता है और शरीर और मौजूदा स्थिति में सामंजस्य बिठाने के लिए तेजी से काम करता है. इसके कारण दिमाग की कार्य क्षमता दुरुस्त रहती है, साथ ही इस दौरान डोपामीन नामक हैप्पी हार्मोन भी रिलीज होता है. जिससे लोग अच्छा अनुभव करते हैं और उनका तनाव कम होता है. (नीचे भी पढ़ें)
पैरों की मांसपेशियां होती हैं मजबूत – वॉकिंग से पैर की मांसपेशियों को बल मिलता है, उसी तरह रिवर्स वॉकिंग से भी पैरों को फायदा मिलता है. रिवर्स वॉकिंग में पैर के पीछे की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है जिससे पैर मजबूत होते हैं और दर्द से राहत मिलती है. (नीचे भी पढ़ें)
घुटनों पर कम दबाव डालती है रिवर्स वॉकिंग – ऑर्थराइटिस से पीडित व्यक्ति को नॉर्मल वॉकिंग में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसका कारण यह है कि वॉकिंग के दौरान घुटनों पर दबाव पड़ने से दर्द का अहसास होता है. वहीं रिवर्स वॉकिंग में घुटनों पर नॉर्मल वॉकिंग की अपेक्षा कम दबाव पड़ता है, जिससे अपेक्षाकृत कम दर्द होता है.
(शार्पभारत ऊपर दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. लिखी गई सारी बातें सामान्य जानकारी और लोगों से बातचीत के आधार पर लिखी गई हैं. इस पर अमल करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरुर ले लें)













