
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पशु के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले फरार आरोपी मो परवेज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस दो लोगों को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है. मामला 20 नवंबर का बताया जाता है. बता दें कि कुछ युवक थाना क्षेत्र के एक खटाल में घुसकर वहां मौजूद मवेशी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर रहे थे. उसी दौरान खटाल के मालिक ने सभी को रंगेहाथ पकड़ लिया और पिटाई कर दी. उस दौरान मो परवेज मौके से फरार हो गया था. इस घटना में दो मवेशी की मौत भी हो गई थी. मो परवेज को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





