
जमशेदपुर : संस्कृति सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर घाघीडीह में फलदार आम के पौधे लगाए. संस्था की संस्थापक मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि आज हमारे इर्द-गिर्द वातावरण काफी दूषित हो गया है. पौधारोपण समय की मांग है. फलदार पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपाध्यक्ष अल्पना भट्टाचार्य, सचिव राजीव दत्ता, विक्की, संगीता करुया समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही.














