सरायकेला: सरायकेला चाईबासा मार्ग पर मांगुडीह के समीप एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दरोगा पूरती (50),सूरज प्रकाश हेंब्रम (25) एवं हिमेश होनहागा (14) शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा और पुलिस को घटना की सूचना दी. अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है : घटना के बारे में जानकारी के अनुसार दरोगा पूरती और सूरज प्रकाश होनहागा बोकारो के सेक्टर 12 के निवासी हैं. सूरज प्रकाश दरोगा पूरती के साथ बाइक से अपनी बहन के घर असुरा आया हुआ था. सोमवार की सुबह वह बोकारो लौट रहा था. इसी दौरान मांगुडीह के समीप साइकिल से जा रहा मासूम हिमेश होना होगा अचानक से अपनी साइकिल को मोड़ दिया जिससे पीछे से आ रहे हैं सूरज प्रकाश की बाइक साइकिल से टकरा गयी. हिमेश होनहागा मांगडीह गांव का रहने वाला है और वह साइकिल से तालाब गया था. तालाब से वापस लौटने के दौरान यह घटना घटी.घटना में हिमेश के हाथ, पैर और चेहरे पर चोट आई है. वहीं सूरज प्रकाश के पैर और चेहरे में तथा दरोगा पूरती के हाथ और कंधे में चोट आई है.



