जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 निवासी 28 वर्षीय शैफुद्दीन नामक युवक ने सोमवार सुबह चाकू से खुद का गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे परिजनों ने लहुलुहान अवस्था ने तत्काल टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. परिजनों के अनुसार शैफुद्दीन साउदी अरब में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था. 8 माह पहले ही वह रिजाइन देकर भारत आया था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार सुबह वह अपने घर से निकलकर आजादनगर रोड नंबर 13 में रहने वाली अपनी बहन के घर गया और वहीं चाकू से अपना गला काट लिया. हालांकि परिजनों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी तो फौरन उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल की.



