जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के ईंचागढ़ थाना क्षेत्र के चुनचूडिया पेट्रोल पंप और झावड़ा मोड के बीच एक हादसा हो गया. इससे गम्हरिया के इंडो डेनिश टूल रुम में चालक के तौर पर काम करने वाले पवन कुमार मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि पवन कुमार अपनी स्कूटी से अपने दफ्तार जा हा था. इसी दरौान तेज रफ्तार पेट्रोल व डीजल टैंकर ने उनको कुचल दिया. उनको कुचलने के बाद गाड़ी बाहर निकलने लगी. इसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद टैंकर का चालक वाहन छोड़कर भागने में कामयाब हो गया. लोगों ने उसको पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला. गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक पवन कुमार मंडल रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र के जामुदाग गांव का रहने वाला था. इस घटना की सूचना परिवार को दे दी गयी है, जिसके बाद परिवार सदमा में है.



