
सरायकेला : जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- चाईबासा मार्ग पर शनिवार तड़के हेंसाहुड़ी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हाईवा एक घर में घुस गया. वैसे घर में उस वक्त कोई नहीं था. हाईवा ड्राइवर करीब एक घंटे तक गाड़ी के अंदर ही फंसा रहा. जहां पुलिस और लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया. उधर गम्भीर रूप से घायल चालक को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना शनिवार सुबह पौने पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है. हाईवा बड़बिल से आयरन ओर लोड करके जमशेदपुर जा रहा था. जैसे ही हेंसाहुड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि चालक ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

वैसे इस घटना से घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. साथ ही रखे सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि घर किरायेदार रहते थे दुर्गा पूजा में घर गए हुए है. अगर घर में रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था. बताया जाता है कि हाइवा चालक धर्मेंद्र कुमार सिंह हाइवा संख्या जे एच 05 बीयू 3240 बड़बिल से माइंस लेकर जमशेदपुर जा रहा था. उसी दौरान हेंसाहुड़ी पेट्रोल पंप के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया. जिस कारण मकान को तोड़ते हुए मकान के अंदर घुस गया. जिस समय हादसा हुआ उस समय मकान के अंदर कोई भी नहीं था.






