
सरायकेला : लॉकडाउन की अवधि में जहां पूरा देश घरों में दुबका हुआ है. वही झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र में उउचक्कों और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. जहां बीती रात ड्यूटी से लौट रहे रेलवे कर्मचारी के साथ उच्च कोने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. आपको बता दें कि रविवार आदित्यपुर रेलवे यार्ड से ड्यूटी कर लौट रहे गौरव कुमार के साथ 111 सेव लाइफ़ अस्पताल के पार हथियार के बल पर साढ़े चार हजार रुपए, एक डबल सिम युक्त मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट कर फरार हो गए. उधर पीड़ित रेलवे कर्मी ने आरआईटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

वहीं एक अन्य गर्मी से भी छिनतई करने का प्रयास किया गया. हालांकि अपराधी सफल नहीं हो सके. उधर घटना के बाद रेल पुलिस द्वारा संदिग्धों के साथ पूछताछ की जा रही है. वैसे आशंका यह जताई जा रही है कि कुछ नशेड़ी किस्म के युवकों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पीड़ित रेलकर्मी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है. और यहां आरआईटी थाना अंतर्गत मार्ग संख्या 7 में किराए के मकान में रहता है. वहीं दूसरी तरफ बीते 28 मार्च को आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप हुए लूट कांड के मामले में अजय गोप नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि घटना का मुख्य आरोपी आकाश राजू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. इस संबंध में बताया जाता है कि 28 मार्च को जुगसलाई के एक व्यक्ति के साथ दिनदहाड़े आकाश राजू ने चाकू का भय दिखाकर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसकी शिकायत आदित्यपुर थाने में दर्ज कराई गई थी. घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी. इसी क्रम में मांझी टोला निवासी अजय गोप जो आकाश राजू का साथी बताया जाता है, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वैसे आकाश राजू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और बीते दिनों आकाशवाणी चौक के समीप बैंक से पैसे निकाल कर जा रही एक महिला के साथ चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने उसे जेल भेजा था. और इन दिनों वह जमानत पर है. फिलहाल लॉक डाउन की स्थिति में आदित्यपुर इलाके में ऐसी घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है. एक ओर जहां पुलिस पीड़ित मानवता की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधी ऐसे प्रलयंकारी समय में भी खुलेआम अपराध करने से नहीं चूक रहे.






