
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला का आदित्यपुर इलाका नशा का हब बन चुका है. जहां बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर का कारोबार संचालित हो रहा है. आए दिन नशेड़ीयों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाती है. लेकिन सरगना आज तक पुलिस की पहुंच से कोसों दूर है. हद तो ये है कि आदित्यपुर थाना से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बाउंड्री में खंडहर हो चुके घरों में नशेड़ियों की महफिल जमती है जिसकी भनक पुलिस को भी नहीं है.

हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस की नाक के नीचे नशे का कारोबार हो रहा है और पुलिस सड़कों और गलियों पर खाक छानती फिर रही है. उधर स्थानीय लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाई है इनका कहना है, कि पुलिस को इतने बड़े मामले में गम्भीरता दिखानी चाहिए. वहीं उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर इनके द्वारा एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा. साथ ही समाधान नहीं मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा.






