सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबिरा गांव के एक युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है. कृष्णा नायक उर्फ पिंटू नायक पिता स्वर्गीय वासुदेव नायक 5 जून 2025 को अपने घर से बीरबांस गांव जाने के लिए निकला था. लेकिन, अभी तक वापस नहीं लौटा है. पिंटू नायक के परिवार में उलकी पत्नी सुनीता नायक, मां और दो बेटियां तथा एक बेटा है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. सुनीता नायक ने सरायकेला थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. सूत्रों के अनुसार, पिंटू नायक 5 जून 2025 को संध्या 5:00 बजे के लगभग गांव के वार्ड सदस्य चंदन महतो के पास गया थे और उनसे अपनी पत्नी को बीरबांस गांव ले जाने के लिए बाइक मांगने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वह एक घंटे में वापस आ जाएंगे, लेकिन इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. पिंटू नायक की गुमशुदगी की जांच के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. परिवार के लोग पिंटू नायक के बारे में किसी भी जानकारी के लिए अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को पिंटू नायक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरत पुलिस को इसकी सूचना करें.




