• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 19, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

West singhbhum legal empowerment camp : चाईबासा में विधिक सेवा प्राधिकार का विधिक सशक्तीकरण शिविर आयोजित, शिविर में 3,16,623 लाभुकों में 206,18,17,825 की परिसंपत्तियां वितरित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चाईबासा स्थित कोल्हान विवि परिसर में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दीपक रौशन, न्यायाधीश- झारखंड उच्च न्यायालय-सह-प्रशासनिक न्यायाधीश, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा न्यायमंडल की अध्यक्षता और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डालसा मो शाकिर, उपायुक्त सह डालसा के उपाध्यक्ष चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक-सह डालसा केसदस्य राकेश रंजन,  संतोष आनंद प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2, डीडीसी संदीप कुमार मीणा, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सहित न्यायिक पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अधिवक्ता की मौजूदगी में वृहद विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत सांकेतिक तौर पर 3,16,623 लाभुकों के बीच 206,18,17,825 रुपए लागत की पृथक-पृथक परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार जेल में बंद कैदियों को भी न्याय का उचित अवसर प्रदान करता है. आज के दौर में लगभग प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी संचार के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते रहते हैं. उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा संचालित सभी सुविधाओं कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ तथा कानूनी जानकारी सभी हकदारों को उपलब्ध हो, प्राधिकार इस बात को सुनिश्चित करता है.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डालसा मो शाकिर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर समाज के वंचित एवं दूर दराज के लोगों तक कानूनी मदद पहुंचाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं, साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि जिला से लेकर पंचायत स्तर तक प्रत्येक योग्य व्यक्ति को योजनाओं के साथ-साथ न्यायिक सुविधाओं का भी लाभ मिले. उन्होंने बताया कि जिस किसी व्यक्ति की वार्षिक सकल आय तीन लाख या इससे कम है, उन सभी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है. साथ ही, कोई भी आम नागरिक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के टोल फ्री नंबर- 15100 पर संपर्क कर कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है.

उपायुक्त सह डालसा के उपाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले विधिक सशक्तीकरण शिविरों का मुख्य उद्देश्य है कि देश के कानून सिर्फ किताबों तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन लोगों तक पहुंचे, जो किसी भी वजह से न्यायालय या समाहरणालय या पुलिस मुख्यालय नहीं जा पाते.

समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने शिविर स्थल पर 18 विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण किया. साथ ही इस दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत लाभुकों को लाभान्वित किया गया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल
खबर

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

October 19, 2026
Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान
खबर

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

October 19, 2026
Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास
खबर

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

October 19, 2026
Next Post

Jamshedpur flood : जमशेदपुर में फिर से बाढ़ जैसे हालात, खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बहने लगा, स्वर्णरेखा भी खतरनाक स्थिति पर, निचले इलाके के घरों में घुसा पानी, देखिये - video

Horoscope know your day monday 30th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 30 जून 2025

Horoscope know your day monday 30th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 30 जून 2025

Jamshedpur theft - मानगो के राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में चोरी, नगद व अन्य सामान ले भागे चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News