
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह गाड़ीवान पट्टी स्थित एक घर में घुसकर 40 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ के आरोपी 20 वर्षीय मो अब्दुल आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. इस मामले में आरजू खान के बयान पर परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मो अब्दुल पड़ोस के ही रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर रहा था. महिला के चिल्लाने पर घर के लोग एक जुट हुए. लोगों को एकजुट होता देख अब्दुल भागने लगा तो घर वालों ने उसे पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. इधर फरवरी माह में एक नाबालिग को भागने के मामले में जोजोबेडा से एक नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेज दिया है. पुलिस ने उसके पास से गायब नाबालिग को भी बरामद किया है.













