सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के खरसावां थाना अंतर्गत मां शेरावाली ज्वैलर्स में बीती रात ग्राहक बनकर ज्वैलरी खरीदने पहुंचे बदमाशों ने 2.80 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है. दुकान मालिक ने इसकी सूचना खरसावां पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे थे. गहने दिखाने के क्रम में उन्होंने बातों में उलझा लिया. इस दौरान सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली छुपा ली. जबतक इसकी भनक लगी तब तक तीनों ग्राहक बाइक से आंखों से ओझल हो चुके थे. हालांकि स्थानीय लोगों ने दूर तक तीनों का पीछा किया मगर असफल रहे. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







