रामगोपाल जेना / मनोहरपुर-चक्रधरपुर : गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार महतो की सूझबुझ से मनोहरपुर स्टेशन से डाउन इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे पांच नाबालिग बच्चों को मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया गया.ये सभी पांचों बच्चे टोंटो थाना अंतर्गत पंचायत बुनंड़ु ग्राम कूदला सुकूवा पो जेटिया के रहने वाले हैं.सभी बच्चों की उम्र क़रीब 10-12 वर्ष बतायी जाती है.इनमें एक बालक एवं चार बालिकाएं शामिल हैं.वहीं मानव तस्कर गिरोह से मुक्त कराये गये सभी बच्चों को बाल संरक्षण संस्था के संरक्षक कृष्णा तिवारी ने चाईबासा चाइल्ड हेल्प लाइन के माध्यम से बच्चों को सुपुर्द कर दिया है.जहां से सभी बच्चों को चाईबासा भेजा जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि बच्चों का पुनर्वास के लिए उनके अभिभावकों को बुलाकर आगे की कारवाई की जायेगी. बच्चों को अनैतिक कार्य के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे मानव तस्कर गिरोह के आरोपी 49 वर्षीय सिराजुल इस्लाम, 24 उत्तर परगना,पश्चिम बंगाल निवासी एवं उसकी महिला सहयोगी 28 वर्षीय मालती डांगिल चक्रधरपुर की रहने वाली है.दोनों आरोपियों को मानव तस्करी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ताओं के मदद से स्थानीय मनोहरपुर थाना को अग्रेतर कारवाई के लिए सुपूर्द कर दिया गया है.इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता बंधना उरांव,अशोक महतो,सुशांत नायक,नितेश महतो,जगरनाथ आदी का सराहनीय योगदान रहा.






