
सरायकेला : उधर बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां ललिता कुंभकार की तबीयत बिगड़ गई. जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां मृतक की मां का इलाज चल रहा है. उधर कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने युवक के शव उठाया. हालांकि ग्रामीण आपस में गोलबंद नजर आए. वैसे पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी होगी, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कभी भी कोई अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है.







