जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के ईंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र 50 अंतर्गत कुकडू हाटतोला मैदान में गणेश पूजा के शुभ अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें आजसू प्रमुख सुदेश महतो, एनडीए के टिकट पर चुनाव लड़ चुके आजसू नेता हरेलाल महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय, भाजपा के जमशेदपुर के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रख्यात कलाकार कुंदन कुमार का रंगारंग कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला. यहां आजसू केंद्रीय सचिव सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, आजसू के जिला उपाध्यक्ष बसंत पोद्दार, आजसू के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंगुर महतो, सत्य नारायण महतो, रामभजन कुमार, लिधु राम कुमार, साधु कुमार, विजय कुमार, धनंजय कुमार, कृष्णा कुमार, कृष्णा पोद्दार, हेमंत कुमार, अखिल सिंह, अभिषेक, हेमंत पोद्दार, नारायण पोद्दार, मनोज मछुआ, एंव कमिटी के गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर सबके मंगल की कामना की. (नीचे भी पढ़े)
डा जटाशंकर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश पूजा का भव्य आयोजन अब शहरी क्षेत्रो के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे भी हो रहा है. भक्ति आस्था एवं हिदुत्व का अभूतपूर्व संगम अब ईचागढ के ग्रामीण क्षेत्रो मे विभिन्न पुजाओ के माध्यम मे परिलक्षित हो रहा है. हम मूलवासीगण खुले दिल से स्वीकार करते है कि हम हिंदु थे हिंदु है और हिंदु रहेंगे. इस विपरीत मौसम में भी भव्य आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन वास्तव में सराहनीय है.













