चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित हुमिद ओपी परिसर में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार के अचानक गिर जाने के बाद आग लग गयी. जिससे ओपी परिसर में खडे कई जब्त बाइक व अन्य वाहन धू धू कर जल उठे. स्थानीय लोगों ने बताया कि तार गिरने के साथ ही चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस पास अफरा- तफरी मच गयी.(नीचे भी पढ़े)
थाना प्रभारी दिलस बिरूवा ने बताया कि हाई वोल्टेज तार में शार्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई. स सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिससे मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. साथ ही साथ नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.







