
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिले के सभी मीडियाकर्मियों को कोविड-19 के मद्देनजर सीएसआर से प्राप्त मेडिकल किट मुहैया कराने का निर्देश जारी किया है. इसको लेकर उपायुक्त ने जिले के सिविल सर्जन को एक पत्र निर्गत किया है. गौरतलब है कि सोमवार को द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर जिले के पत्रकारों के लिए मेडिकल किट मुहैया कराए जाने की मांग की थी. उसके तत्काल बाद ही उपायुक्त ने जिले के सीएस को पत्र लिखकर जिले के सभी पत्रकारों को चार-चार सेट मेडिकल किट उपलब्ध कराने का आदेश निर्गत किया है. इसे लेकर द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां ने उपायुक्त के प्रति आभार जताया है.



