सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत अमलगम स्टील कंपनी के पार्किंग में खड़े एक टेलर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद अफरा- तफरी मच गई. करीब एक घंटे बाद आधुनिक कंपनी के दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि इस दौरान ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. इससे पूर्व आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग इतनी तेज थी कि दमकल बुलानी पड़ी.(नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि टेलर संख्या आरजे 47जीए- 3704 का चालक ट्रेलर के केबिन में खाना बना रहा था. इसी दौरान अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और टेलर धू- धूकर कर जल उठा. संभावना जताई जा रही है, कि खाना बनाने वाला सिलेंडर ब्लास्ट करने से या हादसा हुआ है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.



