
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी निवासी युवक महावीर की मैरिन ड्राइव में हुए सड़क हादसा में मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मैरिन ड्राइव वाटर फिल्टर प्लांट के पास से गुजर रहा था कि किसी बड़े वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान आसपास के लोगों ने की. मृतक टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) का ठेका कर्मचारी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से ही काम करके वह निकलकर घर जा रहा था कि रास्ते में ही यह हादसा हो गया. गाड़ियों की लंबी कतार के बीच उसको किसी अज्ञात बड़े वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.





