
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने बीते 6 जून को चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज से हुए चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 3 अपराधकर्मियों को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार एक आरोपी नाबालिग बताया जाता है. बताया जाता है कि चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य द्वारा 6 जून को कॉलेज से एक एलईडी, एक वाटर प्यूरीफायर, 48 पंखे और 41 ट्यूबलाइट चोरी किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की तफ्तीश के दौरान कोका सिंह सरदार, चरण मुर्मू और एक अन्य नाबालिग को 12 पंखों के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी भी चोरी गया अन्य सामान मिलना बाकी है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है.














