सरायकेला: सरायकेला में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मोहर्रम जुलूस निकाला गया. मस्जिद में नमाज अदा करने के पश्चात इमामबाड़ा में नियाज फातिहा किया गया. सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, सरायकेला सीओ भोला शंकर महतो, थाना प्रभारी विनय कुमार ने जुलूस रवाना किया. युवाओं ने खेलों का प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान युवाओं ने लाठी, तलवार, भाला से हैरतअंगेज खेल दिखा कर सबको दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर दिया है. इस मौके पर काफी संख्या में हर समुदाय व तबके के लोग उपस्थित होकर आपसी भाईचारे की मिशाल पेश की.सुरक्षा के लिए सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह थाना के पुलिस बल के जवान तैनात रहे. सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही.



