सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के जगरनाथ मंदिर के पास तनिषा खंडैत ने अपनी दो नाबालिक बहनों के साथ मिलकर अपनी नानी 70 वर्षीय सुमित्रा नायक की हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घटना को अंजाम देने वाली तीनो बहनों को पूछताछ के लिए थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतका बेगनाडीह ठाटूपाड़ा की रहने वाली है. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को उसकी बेटी ने उसे मिलने के लिए सरायकेला अपने घर बुलाया था. सोमवार की रात करीब 10 बजे तीनो नतिनी और नानी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस को तनिषा खंडैत ने घर का मामला बताकर लौटा दिया. पुलिस के जाने के बाद घटना को अंजाम दिया. मंगलवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के समय जब घर वालों ने तनिषा को रोका तो अपने ऊपर मंगला मां का असर होने की बात कहकर उसे वापस जिंदा करने की बात कहकर किसी को कमरे में जाने नहीं दिया. वहीं मोहल्लेवासियों ने बताया कि रात को जब पुलिस पहुंची थी यदि गंभीरता दिखती तो बुजुर्ग महिला की जान बच सकती थी.



