सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने गुरुवार को सरायकेला पोस्ट ऑफिस रोड में अव्यवस्थित तरीके से चल रही मछली और मुर्गा की दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों से स्वच्छ और सुंदर सरायकेला बनाने में सहयोग करने की अपील की. दुकानदार ने भी नगर पंचायत द्वारा कोई भी सुविधा नहीं मिलने की शिकायत की, उन्होंने सभी प्रकार की सुविधा बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया.(नीचे भी पढ़े)

दुकानदारों ने अपनी समस्या और सुविधा के लिए नगर पंचायत में एक बैठक रखने का आग्रह किया. मौके पर श्री चौधरी ने 10अप्रैल को उनके कार्यालय में एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया,जिसमें दुकानदारों की समस्याओं और मछली मार्केट को व्यवस्थित करने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा.दुकानदारों ने उनकी सराहना की. साथ ही उन्हें धन्यवाद भी दिया. अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर सरायकेला बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों को व्यवस्थित रखें और गंदगी न फैलाएं.दुकानदारों ने अध्यक्ष की अपील का समर्थन किया और सहयोग करने का भरोसा दिया है.मौके पर पंचायत के सिटी मैनेजर सुमित सुमन,सफाई सुपरवाइजर पवन सिंह और विशाल सिंह देव भी उपस्थित थे.



