जमशेदपुर : जमशेदपुर से रामगढ़ जाने के बीच में ही सरायकेला खरसावां जिले के चौका के पास एनएच 33 पर 3 दिनों पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर विभाष शुक्ला के 3 साल के बेटे की इलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मौत हो गई. इस घटना में विभाग शुक्ला और उनका पूरा परिवार हल्के रूप से घायल था लेकिन 3 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज टीएमएच के पीआईसीयू में चल रहा था. रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बच्चों को काफी गंभीर चोटे आ गई थी और वह उसे दिन से ही कोमा में चल रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
इस घटना की सूचना मिलने के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील के तमाम पदाधिकारी टीएमएच पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाँढस बंधाया. इस घटना के बाद विभाष शुक्ला और उनकी पत्नी के अलावा परिवार के सारे सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार पर सदमा लग गया है. गौरतलब है कि तीन दिनों पहले विभाष शुक्ला अपनी पत्नी, 3 साल के बेटे और अपने माता-पिता के साथ रामगढ़ जा रहे थे. सरायकेला खरसावां जिले के चौक के पास नेशनल हाईवे 33 पर अचानक से एक हाईवा गाड़ी उनकी तरफ आने लगा. हाईवे गाड़ी के ड्राइवर की आंख लग गई थी. विभाष शुक्ला ने अपनी गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दी लेकिन फिर भी हाईवे ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मारी. घटना के तुरंत बाद गाड़ी में एक्सीडेंट के वक्त खुलने वाला बैलून खुला लेकिन बच्चा चुकी खेल रहा था इस कारण उसको गंभीर चोटे आई जबकि और लोगों को हल्की चोट आई. इसके बाद से टाटा मुख्य अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा था लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था और 3 साल का बच्चा काल के गाल में समां गया.














