जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में किरायेके मकान में रहने वाले 27 वर्षीय युवक कैलाश गोप की चांडिल में हुई सड़क दुर्घटना के कारण मौत हो गई. कैलाश भालूबासा में रहकर मोबाइल शोरूम में सेल्समैन का काम करता था. वह छुट्टी पर अपने घर सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह गया था. मंगलवार की सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए भालूबासा आ रहा था तभी एनएच-33 पर शहरबेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. घटनास्थल पर पहंची पुलिस ने कैलाश को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया, किन्तु उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.



