सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के मतकमडीह टोली चुटीयाखाल से पुलिस ने छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. ये सभी डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किए गए है. गिरफ्त आरोपियों में कुचाई के दलभंगा के बारुहातु का मोनसा सिंह मुंडा (28), कुचाई के छोटा बंदी गोमियाडीह का चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा (26), चौका मतकमडीह के बनसा का सोभा मुंडा उर्फ सब्जी (22), देबे मुंडा (26), सोमा मुंडा उर्फ करपा (19 और रामजीत मुंडा उर्फ मगरा मुंडा (19) शामिल है. वहीं इसके पास से तीन पिस्तौल, गोली, चाकू, दाउली, हथौड़ा, तीन बाइक और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए है. चौका थाना प्रभारी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों का चौका, कुचाई थाना में आपराधिक इतिहास रहा है. पकड़ाये गए आरोपी चौका के शराब दुकान में, उरमाल के माधुरी पेट्रोल पंप पर और घाटदुलमी के माउंट टेन व्यू में मोबाइल और छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. वहीं इनके पास से लूटे गए तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.







