राजनगर : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत टाटा चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित राजनगर के केसर गाड़ियां में बड़ा हादसा हो गया है. बीते रात को किसी अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया है जिसमें मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई है. आदमी शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके ऊपर एक से एक गाड़ी चढ़ते गया. जिसके कारण सब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आपको बता दें कि टाटा चाईबासा भाया राजनगर मार्ग में आए दिन बड़ी गाड़ियों का परिचालन रात्रि में होते रहता है जिसके कारण सड़क दुर्घटना हमेशा होती रहती है. वहीं सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गये है और सड़क को जाम कर दिए हैं जिसके कारण टाटा चाईबासा मुख मार्ग पर लंबी जाम लग गई है. प्रशासन को सूचना मिलते ही प्रशासन भी पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.



