राजनगर: शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बरसासाई गांव में कांड संख्या 74/2025 के फरार अभियुक्त सुशील मार्डी के घर विधिवत रूप से इश्तिहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने ढोल और माइकिंग के माध्यम से पूरे गांव में घोषणा की कि अभियुक्त को 18 अक्टूबर 2025 तक न्यायालय में उपस्थित होना अनिवार्य है. थाना प्रभारी चंचल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस टीम ने गांव के लोगों को भी सहयोग करने और किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत थाना को सूचित करने की अपील की. इस कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस के जवान भी मौजूद रहे.


