सरायकेला: सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन ने किया. यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा. 11 जनवरी से 17 जनवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा.जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने कहा कि सड़कों पर सही दिशा में चलना चाहिए. वाहन चलाते समय हमेशा सावधानी रखनी चाहिए. हेलमेट का प्रयोग जरूर करे. यदि कार चला रहे हैं तो सीट बेल्ट जरूर बांधे रखिये. आपके पीछे आपका परिवार का भी सुरक्षित रहेगा.(नीचे भी पढ़े)
डीटीओ दिनेश रंजन ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय शराब न पियें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें. उन्होंने बताया जिले में प्रचार वाहन के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जायेगा. सप्ताहभर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर लोगो में जागरूकता फैलाई जायेगी. इस मौके पर आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरू, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत समेत कर्मचारीगण मौजूद रहे.



