
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत चालियामा गांव की 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा ममता जोंक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ममता आठवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है. बताया जाता है, कि ट्यूशन जाने के लिए मां ने डांटा तो ममता ने फांसी लगा ली. जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया, कि ममता की मां ने उसे डांट कर घर के समीप ही नाश्ता- पानी का दुकान है, जो उसके पिता राम जी जोंक चलाते हैं, वहां चली गई. लौटने पर अपनी बेटी को घर में फंदे के सहारे झूलता पाया. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है




