चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई. घटना काठघोड़ा स्थित लंबा डूंगरी जंगल की है. मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है और वह चौका थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है.स्थानीय लोगों ने जंगल में अर्जुन के पेड़ से युवक का शव लटका देखा. इसके बाद घटना की जानकारी ईचागढ़ पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर होने के कारण उसे नीचे उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति को देखते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका है.युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.




