
चाईबासा: विभिन्न तरह की बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद चेक क्लियरेंस, लोन आदि से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं के लिए हमें बैंक शाखा का चक्कर लगाना पड़ता है. ऐसे में आपको बैंकों की छुट्टी के बारे में जानकारी होनी चाहिए. 25 दिसंबर, को क्रिसमस का त्योहार होने के चलते राष्ट्रीय अवकाश रहेगा. इसके चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी. बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इस बार 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, इसके चलते बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 27 दिसंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे.दूसरी ओर तीन दिनों की छुट्टी फायदा उठाने के लिए बैंक के कर्मचारी परिवारों वालों के साथ सैर- सपाटा करके आनंद उठा सकते है.













