जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के सापड़ा में बुधवार की शाम 58 वर्षीय किसान शंभू केवट की वज्रपात से मौत हो गई. काफी देर के बाद परिजनों की इसकी जानकारी हुई. इसके बाद परिजनों ने शंभू को बेहोशी की हालात में एमजीएम अस्पताम में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शंभू हर दिन खेत की देखभाल करने शाम के वक्त जाया करते थे, इसी कड़ी में वे बुधवार की शाम भी गए हुए थे. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि वे 6 बजे तक वापस आ जाते थे, पर बुधवार को 7 बजे तक वापस नहीं लौटने पर दोनों पुत्रों ने खोजबीन शुरु की. उन्होंने पिता को खेत में कुर्सी पर अचेत पाया. इसके बाद शंभू को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों को आशंका है कि तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.



