जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह शिव मंदिर के पास रहने वाले कन्हैया शर्मा का बेटा आशीष शर्मा भी उस टीम में शामिल था, जिसने चंद्रयान 3 को चांद पर लांच किया. इस लांचिंग की पूरी दुनिया में चर्चा है. चंद्रयान 3 की टीम में शामिल आशीष कुमार शर्मा ने जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसे भी पढ़ें : sharpbharat.com/information/jharkhand-proud-two-more-sons-of-jharkhand-included-in-the-team-of-chandrayaan-3/
इस टीम में शामिल होने और चंद्रयान 3 की सफलता से पूरा देश जहां खुशियां मना रहा था, वहीं, परसुडीह के शिव मंदिर के पास रहने वाले कन्हैया शर्मा का परिवार भी खुशी से झूम रहा था. दरअसल, कन्हैया शर्मा लाफार्ज सीमेंट में एसोसिएट के तौर पर काम करते है. आशीष कुमार शर्मा परसुडीह के रहने वाले है और अभी कंपनी की ओर से मिले सिदगोड़ा बारा फ्लैट के अपने क्वार्टर में रहते है. आशीष कुमार शर्मा बर्मामाइंस स्थित आरके मिशन में स्कूली पढ़ाई पूरी की. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद वह नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी से प्लस टू की डिग्री हासिल की. उसके बाद उन्होंने एनआइटी जमशेदपुर से बीटेक की डिग्री ली, जहां से उसका चयन 2016 में इसरो में बतौर साइंटिस्ट हुआ. उसके बाद से वह इसरो में लगातार काम कर रहा है. उनकी मां प्रतिमा देवी है, जबकि भाई अमित शर्मा आइआइएम अहमदाबाद में पऑाई कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
आशीष शर्मा की शादी इंजीनिर प्रीति शर्मा से हुई है. अमित शर्मा की मां और दादी के अलावा पिता भी खुश है. वे लोग गर्व महसूस कर रहे है. उनके पिता ने बताया कि यह गौरव का क्षण है, जिसको वे शब्दों में बयां नहीं कर सकते है. उनकी दादी ने कहा कि पोते ने काफी बढ़िया काम कर दिया है. हम लोग काफी खुश है.




