जमशेदपुर:सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में इस बार भी विश्वास और समर्पण की लहर दिखाई दे रही है. टीम केडिया व कांवटिया ने आदित्यपुर, सोनारी और बिष्टुपुर क्षेत्रों में भव्य जनसम्पर्क अभियान चलाया, जहां सदस्यों व समर्थकों ने खुले दिल से शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किए.टीम ने अपना भविष्य का विजन व मिशन स्पष्ट करते हुए बताया कि यह चेंबर हर वर्ग के लिए है. छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्योग तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, परिवहन से लेकर कानून व प्रशासन तक. पिछले दो वर्षों में यह चेंबर यह साबित कर चुका है कि अब यह सिर्फ कुछ घंटों या कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं, बल्कि 24×7 सभी के लिए उपलब्ध है. यही परंपरा आगे भी निर्विरोध अध्यक्ष अधिवक्ता मानव केडिया के नेतृत्व में जारी रहेगी. विजय आनन्द मूनका के मार्गदर्शन में टीम केडिया व कांवटिया के 7 निर्विरोध पदाधिकारी, 4 प्रत्याशी पदाधिकारी और 30 ऊर्जावान कार्यकारिणी हर एरिया और बाजार तक पहुंचकर चैंबर सदस्यों से संवाद कर रहे हैं, अपने विजन को साझा कर रहे हैं और आगामी प्रगति, विकास व सशक्तिकरण के लिए समर्थन व वोट की अपील कर रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)

टीम केडिया व कांवटिया का अभियान सकारात्मक विज़न और ठोस योजनाओं पर आधारित है.इस अभियान में समाज के कई प्रमुख व्यक्ति —जनक वसानी, समीर मकानी, मनीष केडिया, अरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल मोनू, प्रदीप गुप्ता, मयूर संघी, प्रभाष मूनका, धवल मकानी, चेतन गर्ग, आकाश भदानी, शुभम नरेड़ी, शिवम पसारी, रितेश पांडेय, राहत हुसैन, मनोज गोयल, कमाल मकाती, अनीश खिरवाल, भव्य मेहता, मुकेश मित्तल जुगसलाई, देवेन्द्र कुमार, गोविंद नागेलिया समेत अनेक गणमान्य लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कर टीम को समर्थन दिया.(नीचे भी पढ़े)

टीम केडिया – कांवटिया से जुड़े प्रमुख सदस्य: विजय आनन्द मूनका, मानव केडिया, पुनीत कावंटिया, अनिल रिंगासिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), राजीव अग्रवाल, हर्ष बकरेवाल, भारत मकानी, सुरेश शर्मा (लिप्पु), अंशुल रिंगासिया, विनोद शर्मा, अश्विनी कुमार अग्रवाल, मोहित मूनका, अभिषेक काबरा, अजय भलोटिया, आकाश मोदी, अमिष अग्रवाल, अमित संघी, अशोक गोयल, दीपक चेतानी, बबलु अग्रवाल (मिनी), जयप्रकाश हीरवाल, कौशिक मोदी, महेश संघी, मनीष गोयल, पंकज चोसालिया, पवन नरेड़ी, पियूष गोयल, पियूष चुरिवाला, प्रांजल सरावगी, प्रतीक अग्रवाल, रोहित काबरा, सन्नी संघी, प्रीतम जैन, राजेश जैसुखा, शुभम सेन (दादा), सुमन नागेलिया, उमेश खिरवाल और विकास गढ़वाल ने भाग लिया.











