सोसाइटीJharkhand-Provincial-Marwari-Conference-Election : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष का चुनाव : मतदान...
spot_img

Jharkhand-Provincial-Marwari-Conference-Election : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष का चुनाव : मतदान 31 जुलाई को, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिला के लिए जमशेदपुर और पश्चिमी सिंहभूम के लिए चाईबासा में बना मतदान केंद्र, चुनाव के सुसंचालन को लेकर संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय कमेटी गठित

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 31 जुलाई को होने जा रहा है। इस चुनाव मे दो उम्मीदवार मैदान में हैं। रांची के बसंत मित्तल और जमशेदपुर के अशोक भालोटिया। पूर्वी सिंहभूम जिला के 806 और सरायकेला जिला के 28 मतदाता बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में बने मतदान केन्द्र पर अपना मतदान करेंगे। मतदान प्रात 11बजे से संध्या 4 बजे तक होगा। जमशेदपुर मतदान केन्द्र मे चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कोल्हान प्रमंडल के चुनाव पदाधिकारी संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में 13 सदस्यों की एक चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है समिति में संतोष अग्रवाल के अलावा कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता सुनील रिंगसीया, दीपक अग्रवाल रामुका, सन्नी संघी, सीमांत अग्रवाल, सुमित देबुका, महावीर अग्रवाल, संगीता मित्तल, कविता अग्रवाल सोनारी, अनिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, साकची, मनीषा संघी सदस्य के रूप में शामिल हैं। कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत इस बार चाईबासा जिला के मतदाताओं के अलग से चाईबासा में मतदान केंन्द्र बनाया गया है। इस मतदान केन्द्र पर चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए राजकुमार मूंधड़ा को पीठासीन चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। (नीचे भी पढ़ें)

प्रदेश के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में हो रहे चुनावो की व्यवस्था वहां के जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की जाएगी। इसी के अंतर्गत जमशेदपुर मतदान केन्द्र की पूरी व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की जाएगी। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक मोदी ने जानकारी दी है कि मतदाताओं के लिए जमशेदपुर के चैम्बर भवन के मतदान केन्द्र पर चाय, नास्ता और भोजन की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र अवश्य लाना होगा जिसे सरकारी मान्यता प्राप्त हो। 31जुलाई को होने वाले चुनाव की व्यवस्था को अन्तिम रूप देने के लिए चुनाव संचालन समिति की एक आवश्यक बैठक दिनांक 30 जुलाई, शनिवार को संध्या 4 बजे चैम्बर भवन, बिस्टुपुर स्थित मतदान केन्द्र पर होगी। बैठक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन और पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी चुनाव पदाधिकारी, कोल्हान प्रमंडल सह अध्यक्ष, चुनाव संचालन समिति सन्तोष अग्रवाल अग्रवाल ने दी। (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गये है। (नीचे भी पढ़ें)

  1. रांची – 897 वोट
  2. जमशेदपुर – 834 वोट
  3. चाईबासा – 170 वोट
  4. धनबाद – 436 वोट
  5. बोकारो – 206 वोट
  6. बेरमो – 55 वोट
  7. गिरिडीह – 100 वोट
  8. डालटेनगंज – 51 वोट
  9. हजारीबाग – 232 वोट
  10. रामगढ़ – 163 वोट
  11. देवघर – 129 वोट
  12. मधुपुर – 87 वोट
  13. दुमका – 226 वोट
    कुल 3586 मतदाता 31 जुलाई 2022 को 11 a.m से 4 p.m तक मतदान कर सकेंगें।
    विनोद कुमार जैन
    मुख्य चुनाव पदाधिकारी

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading