रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : आदिवासी कुड़मी समाज जिला समिति पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष डॉक्टर महतो की अध्यक्षता में चक्रधरपुर स्थित शहीद निर्मल महतो भवन, राखा में रविवार को जिला समिति के विस्तारीकरण को लेकर एक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से जिला सचिव शशिभूषण महतो को उनके निष्क्रिय होने के कारण संगठन ने पदमुक्त करके जिला सचिव के रूप में रमेश चंद्र महतो को नियुक्त किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही जिला प्रवक्ता के रूप में आकाश महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, संगठन सचिव कार्तिक चंद्र महतो एवं नागेश्वर महतो, मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश महतो, जिला संरक्षक नरेंद्र महतो को नियुक्त किया गया। बैठक में संजीव महतो, रत्नाकर महतो, बसंत महतो, शुभम महतो, रवि महतो, नकुल महतो, कुलदीप महतो, खगेश्वर महतो, डॉक्टर महतो, दिनेश महतो, महेंद्र महतो, योगेन महतो, उमेश महतो समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।