
जमशेदपुर : बालासोर ट्रेन हादसे के बाद लगातार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. दक्षिण पूर्व रेलवे के लगभग सारे बड़े अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है. शुक्रवार को भारत सरकार के कार्मिक विभाग में एक और आदेश जारी करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) सुश्री अर्चना जोशी का तबादला कर दिया. अर्चना जोशी को रेलवे व्हील फैक्ट्री येलाहांका में भेजा गया है. उनकी जगह अनिल कुमार मिश्रा को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया महाप्रबंधक बनाया गया है. आईआरएसएसई के रूप में अब तक अनिल कुमार मिश्रा काम कर रहे थे. 1 जुलाई से यह बदलाव प्रभावी किया गया है. रेलवे मंत्रालय ने इसके अलावा एक और अधिकारियों का तबादला किया है. आईआरएसएसई मिलिंद कुमार देवासकर को रेलवे बोर्ड का सचिव बना दिया गया है.



